देश

UP News:यूपी को 13 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे पीएम मोदी

  • Agency by: IANS
  • Updated Feb 21, 2024, 03:59 PM IST

प्रधानमंत्री वाराणसी में कई शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वाराणसी के सौंदर्यीकरण के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें तालाबों के कायाकल्प और पार्कों के पुनर्विकास की परियोजनाएं शामिल हैं।

Image

पीएम मोदी 22 और 23 फरवरी को गुजरात और यूपी दोनों के लिए सौगातों का पिटारा खोलेंगे (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 फरवरी को गुजरात और उत्तर प्रदेश दोनों के लिए सौगातों का पिटारा खोलेंगे। इसमें से पीएम की तरफ से गुजरात को 48 हजार करोड़ और उत्तर प्रदेश को 13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा मिलेगा। बता दें कि पीएम मोदी वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों में विकास की गति को और तेज करने के लिए 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

2014 के बाद से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं, जिसमें सड़क, रेल, विमानन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शहरी विकास और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं, उसका उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए प्रधान मंत्री एनएच-233 के घरगरा-ब्रिज-वाराणसी खंड के चार लेन सहित कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ एनएच-56 के सुल्तानपुर-वाराणसी खंड को चार लेन का विस्तार, एनएच-19 के तहत वाराणसी-औरंगाबाद खंड को छह लेन का बनाना, एनएच-35 के तहत वाराणसी-हनुमना खंड को चार लेन का बनाना और वाराणसी-जौनपुर रेल खंड पर बाबतपुर के पास आरओबी के साथ ही वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे के निर्माण की भी आधारशिला रखेंगे।

इसके साथ ही वाराणसी और उसके आसपास के क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सेवापुरी में एचपीसीएल द्वारा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे। बनास काशी संकुल दूध प्रसंस्करण इकाई यूपीएसआईडीए एग्रो पार्क करखियांव के साथ ही यूपीएसआईडीए एग्रो पार्क करखियांव में अन्य विभिन्न बुनियादी ढांचे के काम सहित बुनकरों के लिए रेशमी कपड़ा छपाई के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।

पीएम इसके साथ ही वाराणसी के आध्यात्मिक और शहरी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें दस आध्यात्मिक यात्राओं वाले पावन पथ और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के पांच पड़ाव पर सार्वजनिक सुविधाओं के पुनर्विकास के साथ कई और परियोजनाएं शामिल हैं।

वाराणसी में पीएम मोदी निफ्ट (राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान) की आधारशिला रखेंगे, जो यहां के कपड़ा उद्योग क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।इसके साथ ही प्रधानमंत्री वाराणसी में एक नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। वह बीएचयू में नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग की भी आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम फेज-1 और जिला राइफल शूटिंग रेंज का उद्घाटन करेंगे, जो शहर में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।

इसके साथ ही पीएम काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे। यहां छात्रों को पुरस्कृत भी करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में एक भव्य और आधुनिक संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे, जो 15वीं सदी के संत कवि की विरासत, उनके जीवन, शिक्षाओं और दर्शन से लोगों को रू-ब-रू करायेगा। वह 23.20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प