देश

पीएम मोदी के आवास पर नन्हीं बछिया का जन्म, प्यार से 'दीपज्योति' रखा नाम

पीएम मोदी ने बताया कि उनके आवास पर एक नये बछड़े का जन्म हुआ है, जिसके माथे पर प्रकाश का चिन्ह है, मैंने उसका नाम 'दीपज्योति' रखा है।

Image

बछड़े के साथ पीएम मोदी

New Member in PM Modi Family: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास लोक कल्याण मार्ग पर एक खास मेहमान का आगमन हुआ है। इसे लेकर खुद पीएम मोदी ने जानकारी दी है। ये मेहमान कोई इनसान नहीं बल्कि प्यारा सा एक बछड़ा है जिसे पीएम मोदी ने एक प्यारा सा नाम भी दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि कैसे इस नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है और उन्होंने इसे क्या नाम दिया है।

'गाव: सर्वसुख प्रदा'

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, हमारे शास्त्रों में कहा गया है- 'गाव: सर्वसुख प्रदा'। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री परिवार में नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में गौ माता ने आशीर्वाद दिया है। एक नये बछड़े का जन्म, जिसके माथे पर प्रकाश का चिन्ह है, मैंने उसका नाम 'दीपज्योति' रखा है।"

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, 7, लोक कल्याण मार्ग में एक नयी सदस्य! दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है। प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते दिख रहे हैं। एक्स पर साझा किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री बछिया को अपने आवास ले जाते हुए, घर के मंदिर में उसके साथ बैठते हुए और उसे बगीचे में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article