स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने अपने पहनावे से जमाया रंग, ये खास परंपरा भी रखी कायम

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 15, 2023, 12:45 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी 2014 से हर स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन साफ़ा पहनते रहे हैं। उन्होंने इस बार भी इस परंपरा को बरकरार रखा।

PM Modi Safa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में सफेद कुर्ता और चूड़ीदार के साथ बहुरंगी राजस्थानी बांधनी प्रिंट का साफ़ा पहने नजर आए। प्रधानमंत्री के रूप में अपने 10वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में मोदी ने काले रंग की वी-नेक जैकेट भी पहनी। उनके साफ़े का निचला हिस्सा लंबा था और इसमें पीले, हरे और लाल रंग का मिश्रण था। प्रधानमंत्री मोदी 2014 से हर स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन साफ़ा पहनते रहे हैं। उन्होंने इस बार भी इस परंपरा को बरकरार रखा।

पिछली बार पहना था सफेद रंग का साफा

उन्होंने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की धारियों वाला सफेद रंग का साफ़ा पहना था। पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार पायजामे के ऊपर नीले रंग का जैकेट तथा काले रंग के जूते पहने, प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लगातार नौवीं बार देश को संबोधित किया था। इससे पहले 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मोदी ने धारीदार केसरिया साफ़ा पहना था।

End of Feed