PM Modi Visit: 7 मार्च को PM मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा, देंगे 6400 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Visit: पीएम मोदी गुरुवार को श्रीनगर दौरे पर जाएंगे जहां वो कृषि अर्थव्यवस्था और पर्यटक उद्योग को नई रफ्तार देने के लिए 6400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री दोपहर में बख्शी स्टेडियम जाएंगे जहां वो 'विकसित भारत विकसित जम्मू-कश्मीर' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर दौरे पर जाएंगे जहां वो कृषि अर्थव्यवस्था और पर्यटक उद्योग को नई रफ्तार देने के लिए 6400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री दोपहर में बख्शी स्टेडियम जाएंगे जहां वो 'विकसित भारत विकसित जम्मू-कश्मीर' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में कृषि अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने के लिए 5 हजार करोड़ का समग्र कृषि विकास कार्यक्रम राज्य को समर्पित करेंगे। स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान) योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री पर्यटन उद्योग को नई रफ्तार देने के लिए 1400 करोड़ की परियोजना का उद्गाटन करेंगे, जिसमें 'हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास' परियोजना भी शामिल है।

PM Modi

PM मोदी करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा

पीएम मोदी कई अभियानों की करेंगे शुरूआत

इसके साथ ही पीएम मोदी 'देखो अपना देश पीपुल्स चॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल' और 'चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान' की भी शुरुआत करेंगे। वह चुनौती आधारित गंतव्य विकास योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 1 हजार नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे, जिसमें महिला लाभार्थी, लखपति दीदी, किसान और उद्योगपति शामिल हैं।

End of Feed