PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Narendra Modi)ने आज को गुजरात के सूरत में करीब 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया।अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने दिवंगत कनुभाई मावाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की।पीएम ने कहा कि कनुभाई मावाणी ऐसे सहयोगी थे जिन्होंने जीवन की अंतिम सांस तक लगातार कार्य किया और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
सूरत में पीएम मोदी ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात।
सूरत को बताया जीवंत भावना और ऊर्जा का प्रतीक
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सूरत को न केवल एक शहर बल्कि एक जीवंत भावना और ऊर्जा का प्रतीक करार दिया। पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरत के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि हजारों परिवारों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाले पोस्टर बनाकर इस अभियान में भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि जब कोई परिवार पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं पहल करता है तो यह प्रकृति के प्रति उसकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर पढें- 'पीएम मोदी पर दबाव बनाना बेकार, भारत हमारा भरोसेमंद साझेदार', अमेरिका, यूक्रेन और भारत-रूस संबंधों पर खुलकर बोले पुतिन
गुजरात की जनता पिछले ढाई दशक से लगातार भाजपा को आशीर्वाद दे रही- पीएम
स्थानीय निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता पिछले ढाई दशक से लगातार भाजपा को आशीर्वाद दे रही है और हालिया चुनावों में पार्टी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि सूरत-अहमदाबाद निगम चुनाव उनकी राजनीतिक यात्रा की पहली बड़ी जीत थी और जनता का यह विश्वास भाजपा के सेवा भाव का परिणाम है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव, जिला और शहर समान रूप से विकसित होंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने और "विकसित गुजरात, विकसित भारत" के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सूरत की स्वच्छता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो शहर कभी प्लेग जैसी महामारी के लिए जाना जाता था, वही आज देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया।
वैश्विक चुनौतियों पर भी बोले पीएम मोदी
ऊर्जा क्षेत्र में गुजरात की भूमिका की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य ने रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि गुजरात की उपलब्धियां भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
