देश

पीएम मोदी आज होंगे यूएई के लिए रवाना, अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन, पिछले 8 महीने में तीसरी यात्रा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 13, 2024, 06:16 AM IST

पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा, विस्तारित और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे ...

Image

यूएई दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी

Photo : ANI

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-14 फरवरी की दो दिन की यात्रा के लिए आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2015 के बाद से यह पीएम मोदी की यूएई की सातवीं यात्रा होगी और पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा होगी। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी में एक कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा, विस्तारित और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। पीएम मोदी यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात करेंगे। प्रधान मंत्री विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लेंगे।

अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी में कार्यक्रम

उनका 13 फरवरी को अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी में एक कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 65,000 से अधिक लोग शामिल हुए हैं। हालांकि, खराब मौसम की स्थिति के कारण कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया। अब, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों सहित 35,000 से 40,000 लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

14 फरवरी को करेंगे बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन

बाद में पीएम मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर, बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। बीएपीएस हिंदू मंदिर मध्य पूर्व का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर 27 एकड़ भूमि पर बना हुआ है जिसे संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व ने उपहार में दिया था। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंदिर के निर्माण के लिए 2015 में 13.5 एकड़ जमीन दान की थी।

द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी: यूएई राजदूत

भारत में यूएई के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने प्रधानमंत्री मोदी की यूएई यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्णबताते हुए सोमवार को उम्मीद जताई कि यह सामरिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी। अलशाली ने कहा, यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। यह इस (भारत-यूएई) रिश्ते के लिहाज से बेहद अहम है। हम सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री (मोदी) वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में हमारे अतिथि बनने और बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात आएंगे। मुझे यकीन है कि यह यात्रा रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ