Modi@74: प्रधानमंत्री मोदी हुए 74 साल के, जन्मदिन पर राष्ट्रपति से लेकर सीएम योगी, नीतीश, देश-दुनिया से बधाइयों का तांता

PM Modi Birthday Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वं जन्मदिन मना रहे हैं पीएम मोदी के जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को 'सेवा पखवाड़ा' या 'सेवा पर्व' शुरू करने जा रही है
  2. इस पहल के तहत देशभर में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे
  3. जन्मदिन पर प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह पर 4,000 किलो शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा

PM Modi Birthday Wishes: भारत के 15वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2024 को 74 साल (PM Modi Birthday) के हो गए है, मोदी जी इस साल अपने कार्यकाल के 11वें साल में प्रवेश कर गए हैं, उनके जन्मदिन पर उन्हें देश दुनिया से तमाम बधाइएं मिल रही हैं वहीं पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा शुरू करने जा रही है, सेवा पखवाड़ा के तहत नगर, गांव, गली, मोहल्लों, मजरों, चौपालों समेत सार्वजनिक स्थानों पर सेवा कार्य किया जाएगा।

PM Modi Birthday Wishes

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वं जन्मदिन मना रहे हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने लिखा- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।

End of Feed