देश

13 फरवरी को दो दिवसीय UAE यात्रा पर रवाना होंगे PM Modi, अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2024, 04:25 PM IST

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन करेंगे। वे 13 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के लिए रवाना होंगे।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Photo : ANI

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) यात्रा का कार्यक्रम आ गया है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 13 फरवरी को दो दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का भी उद्धाटन करेंगे। बता दें, 2015 के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की सातवीं यात्रा होगी और पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा, विस्तारित और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में लेंगे हिस्सा

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात करेंगे। बता दें, पीएम मोदी यूएई के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेंगे और शिखर सम्मेलन में एक विशेष मुख्य भाषण देंगे।

अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर

अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार है। जानकारी के मुताबिक, यह मंदिर 20 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर बना है और इसे अत्याधुनिक शैली में तैयार किया गया है। मंदिर की वेबसाइट के मुताबिक, इसे शाही, पारंपरिक हाथ से नक्काशी किए गए पत्थरों से बनाया गया है। मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 2018 में रखी थी। यह मंदिर भारत और यूएई के संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article