आज से गुजरात दौरे पर PM मोदी, Rs 14 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत के पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में अगली बड़ी छलांग कैसी होगी? जानने के लिए गुजरात के बनासकांठा आइए! कल 30 अक्टूबर को 127 एकड़ में फैले 'गोवंश प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र’ की शुरुआत होने जा रही है।

PM Modi Gujarat visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री अपने गुजरात प्रवास के दौरान ही 'पीएम-किसान’ योजना की 24वीं किस्त के तहत 19,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे और दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध एकता नगर का दौरा भी करेंगे, जहां वह सांस्कृतिक और पर्यटन महोत्सव 'भारत पर्व 2026’ का उद्घाटन करेंगे और नर्मदा आरती में शामिल होंगे।

PM Modi

दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी।

बनासकांठा में रैली को करेंगे संबोधित

मोदी शुक्रवार को गुजरात पहुंचने के बाद सबसे पहले बनासकांठा में 'एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’ प्रयोगशाला और 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ का दौरा करेंगे। बनासकांठा में वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत के पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में अगली बड़ी छलांग कैसी होगी? जानने के लिए गुजरात के बनासकांठा आइए! कल 30 अक्टूबर को 127 एकड़ में फैले 'गोवंश प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र’ की शुरुआत होने जा रही है। यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे विज्ञान और नवाचार हमारे किसानों के कल्याण को बढ़ावा दे रहे हैं।'

End of Feed