इस साल के आखिर में पीएम मोदी करेंगे ऑस्ट्रेलिया का दौरा; विदेश मंत्री पेनी वोंग बोलीं- हम कर रहे बेसब्री से इंतजार

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। पीएम ने इस मुलाकात के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पेनी वोंग से मिलकर हमें बेहद खुशी हुई। हमने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की।

इस साल के आखिर में पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने आज घोषणा की है कि प्रधानमंत्री मोदी निकट भविष्य में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।

पीएम मोदी

पीएम मोदी करेंगे ऑस्ट्रेलिया का दौरा।

भारत में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आईं पेनी वोंग ने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि वे हमारे प्रधानमंत्री के मित्र हैं, एक महत्वपूर्ण और व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं, और साथ ही भारतीय प्रवासी हमारे ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

End of Feed