प्रधानमंत्री मोदी आज से गुजरात के दौरे पर, कई बड़े प्रोजेक्ट की देंगे सौगात, जानिए पूरा शेड्यूल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 30, 2023, 10:36 AM IST

प्रधानमंत्री मेहसाणा में रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई जैसे विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 5,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को मेहसाणा जिले में आयोजित एक समारोह में 5,950 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बनासकांठा जिला स्थित अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12 बजे मेहसाणा के खेरालु तालुका के दाभोदा गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi

पीएम मोदी का गुजरात दौरा

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे

सरकारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री अगले दिन सुबह करीब आठ बजे केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह मनाया जाएगा। वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मेहसाणा में रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई जैसे विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 5,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

End of Feed