देश

Jahan-e-Khusrau 2025: पीएम मोदी 28 फरवरी को सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो' का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो' के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को शाम करीब 7:30 बजे सुंदर नर्सरी नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो-2025' में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं।इसी क्रम में वे जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे, जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है।

यह महोत्‍सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। यह महोत्सव रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है।

इसे साल 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने शुरू किया था। इस साल यह अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा और 'जहान-ए-खुसरो' 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री टीईएच बाजार (टीईएच-हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा) का भी जायजा लेंगे, जिसमें 'एक जिला, एक उत्पाद' से जुड़े शिल्प और देश भर से विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ-साथ हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में आदि दिखाई जाएंगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article