देश

आज गुजरात-दमन के दौरे पर PM मोदी, Rs 22,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं कल (पांच जून) गुजरात के सूरत और दमन में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा। इन दोनों कार्यक्रमों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा।’

Image

गुजरात-दमन को देंगे विकास का तोहफा।

Photo : PTI

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे और करीब 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सूरत में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। परियोजनाओं में सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन और दमन के नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण शामिल हैं।

अपने दौरे पर पीएम ने किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं कल (पांच जून) गुजरात के सूरत और दमन में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा। इन दोनों कार्यक्रमों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा।’

हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि दमन में प्रमुख कार्यक्रमों में हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन शामिल है, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा। उन्होंने कहा, 'नमो अस्पताल लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा। ’दमन कन्वेंशन सेंटर’ और एनआईएफटी परिसर जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।’ एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री पांच जून को सूरत जिले के हजीरा का दौरा करेंगे और वहां बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत

इसके बाद वह सूरत में करीब 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज छह और सात का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मोदी सूरत में 200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। फिर प्रधानमंत्री दमन जाएंगे, जहां नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कुछ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

लक्षद्वीप के लिए भी 4 महतवपूर्ण योजनाएं

दमन में कुल मिलाकर करीब 2,970 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का ऑनलाइन माध्यम से शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में कल्पेनी द्वीप और कदमत द्वीप के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ओर बंदरगाहों का विकास शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article