पीएम मोदी का मिशन महाराष्ट्र, देंगे कई परियोजनाओं की सौगात, ‘पीएम-किसान सम्मान निधि की किस्त भी करेंगे जारी

पीएम मोदी महाराष्ट्र को एक साथ कई सौगातें देने जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों के हित में प्रधानमंत्री लगभग 9.4 करोड़ किसानों को लगभग 20,000 करोड़ रुपये की ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किस्त का वितरण करेंगे।

PM Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह लगभग 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। मोदी पांच अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग सवा 11 बजे जगदंबा माता मंदिर, पोहरादेवी में दर्शन करेंगे। वह वाशिम में संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधियों पर भी श्रद्धांजलि देंगे।

Narendra Modi

महाराष्ट्र को कई सौगातें देंगे पीएम मोदी

मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

इसके बाद, प्रधानमंत्री बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत का जश्न मनाते हुए बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। वह दोपहर करीब 12 बजे कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी लगभग 23,300 करोड़ रुपये की कई पहलों की शुरुआत करेंगे और शाम करीब चार बजे ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह शाम करीब छह बजे बीकेसी मेट्रो स्टेशन से बीकेसी से आरे जेवीएलआर, मुंबई के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बीकेसी और सांताक्रूज स्टेशन के बीच मेट्रो में सवारी भी करेंगे।

End of Feed