Pamban Bridge: पंबन रेल ब्रिज और रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन... रामनवमी पर PM मोदी तमिलनाडु को देंगे 8,300 करोड़ का तोहफा

Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु का दौरा करेंगे। रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे पीएम मोदी भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल 'नये पंबन रेल पुल' का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने ही 2019 में पंबन ब्रिज का शिलान्यास किया था, और 5 साल में यह समुद्र के ऊपर बनकर तैयार हो गया है।

Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज तमिलनाडु का दौरा करेंगे। रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे पीएम मोदी भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल 'नये पंबन रेल पुल' का उद्घाटन करेंगे। वह सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे तथा पुल के संचालन को देखेंगे।

PM Modi

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

तमिलनाडु को 8,300 करोड़ का तोहफा

इसके बाद, दोपहर 12:45 बजे पीएम मोदी रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। दोपहर 1:30 बजे रामेश्वरम में ही वह तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।"

End of Feed