SCO सभ्यतागत संवाद मंच का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, एक साथ दिखेगी कई संस्कृतियों की झलक

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि तीन दिवसीय इस मंच पर एससीओ देशों की 'साझा सभ्यतागत विरासत’पर विचार-विमर्श के लिए विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि एकत्र होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 20 नवंबर को पुराना किला में इस मंच का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

SCO Civilisational Dialogue Forum : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थिति पुराने किले में सभ्यतागत संवाद मंच (SCO) का उद्घाटन करेंगे। इस मंच का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध और परस्पर जुड़ी सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा अंतर-सांस्कृतिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम यहां ऐतिहासिक पुराना किला में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा।

PM Modi

दिल्ली में SCO सभ्यतागत संवाद मंच का आयोजन।

अंतर-सांस्कृतिक संवाद बढ़ाना उद्देश्य

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, 'इस मंच का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध और परस्पर जुड़ी सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा अंतर-सांस्कृतिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।’ यह पहल 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा एससीओ के ढांचे के तहत सभ्यतागत संवाद के लिए एक समर्पित मंच स्थापित करने के प्रस्ताव पर आधारित है। बाद में एससीओ की बिश्केक घोषणा में भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था।

End of Feed