Israel-Iran War: PM मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और बहरीन के राजा से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोनिक बातचीत की। उन्होंने पहले बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से बात की और उसके बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन और सऊदी अरब पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और दोनों देशों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की।

Israel-Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध ने मध्य पूर्व के कई देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। इजरायल और ईरान के अलावा मध्य पूर्व के कई देशों में भारतीय नागरिक युद्ध को लेकर चिंतिंत हैं।

pm modi (4)

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीएम मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस से की बात।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी बात की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय की कुशलक्षेम पर चर्चा की।

End of Feed