प्रधानमंत्री मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से बात की, कहा-'आतंकवाद का हमारी दुनिया में कोई स्थान नहीं'

लेबनान पर हमले के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

PM Modi talk to Netanyahu:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है।मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

Israel news

प्रधानमंत्री मोदी नेबेंजामिन नेतन्याहू से पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर बात की

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम के बारे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की। आतंकवाद के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।'

End of Feed