कांग्रेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बनता है… और बदलता भी है- लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, विपक्ष पर बरसे

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जिस प्रकार की क्रूर घटना हुई, जिस तरह आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों से धर्म पूछकर गोलियां चलाईं, यह क्रूरता की पराकाष्ठा थी। यह भारत को हिंसा की आग में झोंकने का एक सुविचारित प्रयास था, भारत में दंगे फैलाने की साजिश थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत से ही विपक्ष पर हमलावर रहे। पीएम मोदी ने कहा कि वो भारत का पक्ष रखने के लिए सदन में खड़े हुए हैं। ये भारत के गौरव के गान का सत्र है। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान जिस प्रकार से देश के लोगों ने मेरा साथ दिया, मुझे आशीर्वाद दिया, देश की जनता का मुझ पर कर्ज है। मैं देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं, मैं देशवासियों का अभिनंदन करता हूं।

pm modi (6)

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- "मैंने कहा था कि यह भारत के 'विजयोत्सव' का एक सत्र है...जब मैं 'विजयोत्सव' की बात कर रहा हूं, तो मैं कहना चाहूंगा - ये 'विजयोत्सव' आतंकी मुख्यालय को मिट्टी में मिलाने का है। मैं भारत का पक्ष रखने के लिए खड़ा हूं ; जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता, उन्हें आईना दिखाने के लिए खड़ा हूं। पहलगाम हमला भारत में दंगे फैलाने की साजिश थी, मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने एकता के साथ उस साजिश को नाकाम कर दिया।"

End of Feed