VIDEO: PM मोदी ने आसमान से किए रामसेतु के दिव्य दर्शन; रामलला का सूर्य तिलक भी देखा

Ram Setu Darshan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की अत्यंत सार्थक यात्रा पूरी करने के बाद भारत लौटते समय आसमान से रामसेतु के दर्शन किए। पीएम मोदी को रामनवमी के खास मौके पर राम सेतु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला।

Ram Setu Darshan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की अत्यंत सार्थक यात्रा पूरी करने के बाद भारत लौटते समय आसमान से रामसेतु के दर्शन किए। पीएम मोदी को रामनवमी के खास मौके पर राम सेतु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

PM Modi Ram Setu Darshan

पीएम मोदी ने रामसेतु के किए दर्शन (फोटो साभार: @narendramodi)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रामसेतु के दर्शन का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।

End of Feed