पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामला: IPS अधिकारी पर गिरी गाज, बठिंडा एसपी निलंबित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2023, 04:11 PM IST

PM Modi security breach Case: पंजाब में बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बठिंडा एसपी गुरविंदर सिंह सांगा को निलंबित कर दिया गया है।

PM Modi security breach Case: पंजाब में बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बठिंडा एसपी गुरविंदर सिंह सांगा को निलंबित कर दिया गया है। घटना के वक्त गुरविंदर सांगा फिरोजपुर के एसपी पद पर तैनात थे। जांच कमेटी ने इस मामले में रिपोर्ट सबमिट करते हुए गुरविंद सिंह सांगा को जिम्मेदार बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने लापरवाही बरती थी।

PM Modi security breach

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई थी चूक

बता दें, बीते साल 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर गए थे। इसी दौरान जब उनका काफिला हुसैनीवाला ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक लिया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी। इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लेते हुए जांच बिठाई थी, जिसमें करीब डेढ़ साल पर कार्रवाई की गई है।

End of Feed