26/11 Attack: PM बोले-अब आतंकियों को कुचल रहे हैं, जयशंकर ने कहा-गुनहगारों को न्याय के कठघरे में लाकर रहेंगे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 11:42 AM IST

26/11 Attacks: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान को चेताया। जयशंकर ने कहा कि 'इस भयावह कृत्य को अंजाम देने वाले को न्याय के कठघरे में लाने के भारत प्रतिबद्ध है। आज मुंबई हमले के 15 साल हो गए।

26/11 Attacks: मुंबई हमले 26/11 की 15वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आतंकियों के साथ संघर्ष के दौरान शहीद हुए जवानों एवं हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। रेडियो पर अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के दिन मुंबई में आतंकी हमला हुआ और 26/11 को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम हमले से उबरे और अब आतंक को कुचल रहे हैं। पीएम ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। 'मन की बात' का पीएम मोदी का यह 107वां एपिसोड है।

pm and jaishankar

मुंबई हमले में मारे गए लोगों को पीएम ने दी श्रद्धांजलि।

न्याय के कठघरे में लाकर रहेंगे-जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान को चेताया। जयशंकर ने कहा कि 'इस भयावह कृत्य को अंजाम देने वाले को न्याय के कठघरे में लाने के भारत प्रतिबद्ध है। आज मुंबई हमले के 15 साल हो गए। इस हमले की साजिश रचने और इसे अंजाम देने वालों को न्याय कठघरे में लाने के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा।'

End of Feed