'अनुच्छेद 370 हटाकर पूरा किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संकल्प', 125वीं जयंती पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रबल प्रहरी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही, प्रधानमंत्री ने भारतीय जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, डॉ. मुखर्जी के योगदान और उनके सिद्धांतों को देश की राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

PM Modi on Syama Prasad Mookerjee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस संकल्प को साकार किया है, जो उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए देखा था। डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय हितों के लिए समर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

PM Modi While Virtually Addressing On 125th Jayanti of Dr. Syama Prasad Mookerjee

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी

"एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस लंबे समय से जुड़े संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने जीवनभर देश की एकता एवं अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

End of Feed