Mann ki Baat में पीएम मोदी ने याद किया बचपन, बच्चों को दिया प्रेरणादायक मंत्र; बोले- गर्मियों की छुट्टी में निखारे अपना टैलेंट

PM Modi Mann ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात के 120वें एपिसोड में कहा कि बच्चों के पास गर्मियों की छुट्टी में काफी समय होता है। जिसका इस्तेमाल उन्हें नई चीजें सीखने और अपने हुनूर को तराशने में करना चाहिए। इस समय कुछ नया सीखने के लिए प्लेटफॉर्म की कमी नहीं है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया।

PM Modi Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड को संबोधित करते हुए ‘परीक्षा पे चर्चा’ का जिक्र किया। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों में मैं और मेरे दोस्त दिनभर कुछ-ना-कुछ उत्पात मचाते रहते थे। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के दौरान कहा, "जब परीक्षाएं आती हैं, तो युवा साथियों के साथ मैं ‘परीक्षा पे चर्चा’ करता हूं। अब परीक्षाएं हो चुकी हैं, बहुत सारे स्कूलों में तो दोबारा क्लास शुरू होने की तैयारी हो रही है। इसके बाद गर्मी की छुट्टियों का समय भी आने वाला है। साल के इस समय का बच्चों को बहुत इंतजार रहता है।"

Mann ki baat

मन की बात

हुनर तराशने, नई हॉबी अपनाने का अच्छा समय

प्रधानमंत्री ने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा, "मुझे तो अपने बचपन के दिन याद आ गए जब मैं और मेरे दोस्त दिनभर कुछ-ना-कुछ उत्पात मचाते रहते थे, लेकिन साथ ही हम कुछ रचनात्मक भी करते थे, सीखते भी थे। गर्मियों के दिन बड़े होते हैं, इसमें बच्चों के पास करने को बहुत कुछ होता है। यह समय किसी नई हॉबी को अपनाने के साथ ही अपने हुनर को और तराशने का भी है। आज बच्चों के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म की कमी नहीं है, जहां वे काफी कुछ सीख सकते हैं। जैसे कोई संस्था टेक्नोलॉजी कैंप चला रही हो, तो बच्चे वहां ऐप बनाने के साथ ही ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर के बारे में जान सकते हैं।"

End of Feed