River Dolphin: पीएम मोदी ने पहली बार 'नदी डॉल्फिन' अनुमान रिपोर्ट की जारी

प्रधानमंत्री ने स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की भागीदारी से डॉल्फिन संरक्षण के बारे में जागरुकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने डॉल्फिन के आवास क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के लिए जागरुकता यात्राएं भी आयोजित करने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में पहली बार 'नदी डॉल्फिन' अनुमान रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में 'नदी डॉल्फिन' की कुल संख्या 6,327 है। इस अग्रणी प्रयास में आठ राज्यों की 28 नदियों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 8,500 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करने के लिए 3,150 दिनों का समय लगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, उसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और असम का स्थान रहा।

river dolphin

प्रतीकात्मक फोटो

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया, जहां उन्होंने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने वन्यजीव संरक्षण में सरकार की विभिन्न पहलों की समीक्षा की, जिसमें नए संरक्षित क्षेत्रों के निर्माण और प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट एलीफेंट, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड जैसे प्रजाति-विशिष्ट प्रमुख कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

End of Feed