Narendran Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल में एक जनसभा के दौरान एक बच्ची ने एक अनोखा तोहफा दिया। इसमें सबसे ज्यादा खास था, पीएम मोदी का उस तोहफे को रिसीव करने का अंदाज...। दरअसल, 1 मार्च पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर थे, अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी। यहीं एक कार्यक्रम के मंच से पीएम मोदी ने एक बच्ची को देखा।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।
पीएम मोदी ने सिक्योरिटी को बुलाकर कान में बोला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बच्ची तोहफा देना चाहती थी। मोदी ने भीड़ में इस बच्ची को मंच से देखा, जो 'भगवान जगन्नाथ' की पेंटिंग हाथ में लिए खड़ी थी। जैसे ही पीएम मोदी की नजर बच्ची पर पड़ती है, उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से पेंटिंग उनके पास लाने को कहा।
देखें वीडियो
पीएम मोदी ने 'भगवान जगन्नाथ' का आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वीकार किया। ममता बनर्जी का गढ़ कहे जाने वाले पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को काफी प्यार मिला। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तोहफे को रिसीव करने के बाद पीएम मोदी ने स्टेज से बच्ची को उसका फ्रेम दिखाकर कहते हैं कि उन्हें उसका तोहफा मिल गया है।
