मोदी की गारंटी का दौर...सरकार का तीसरा टर्म दूर नहीं...PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 7, 2024, 04:54 PM IST

इस भाषण में पीएम मोदी ने खास तौर पर गरीबों, किसानों और एससी-एसटी-पिछड़ा वर्ग के कल्याण और उनसे जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें जानिए।

PM Modi Rajya Sabha Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से लेकर राहुल गांधी को निशाने पर लिया, साथ ही सरकार की उपलब्धियों को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का तीसरा टर्म अब दूर नहीं है, तब और बड़े फैसले लिए जाएंगे। इस भाषण में पीएम मोदी ने खास तौर पर गरीबों, किसानों और एससी-एसटी-पिछड़ा वर्ग के कल्याण और उनसे जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें जानिए।

PM Modi Speech

राज्यसभा में पीएम मोदी का भाषण

खड़गे जी का भाषण ध्यान से सुना

मैंने खड़गे जी का भाषण ध्यान से सुना था, आलोचना करना कुछ साथियों की आदत है। उन्होंने फिल्मी गाना सुना होगा, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा। खरगे जी को चौके-छक्के मारने में मजा आ रहा था क्योंकि कोई अंपायर नहीं था। उन्होंने एनडीए को 400 सीटों का आशीर्वाद दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें बचा पाएं। कांग्रेस की सोच आउटडेटेड हो गई है। देखते ही देखते इतनी बड़ी पार्टी का ऐसा पतन। मुझे खुशी नहीं हो रही है, हमारी आपके प्रति संवेदना है।

End of Feed