PM Modi Rajasthan Visit: 21 अप्रैल को राजस्थान में रहेंगे पीएम मोदी, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी कल यानी 21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे जहां पचपदरा में बनी राजस्थान की पहली आधुनिक बीएस-6 तकनीक वाली रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, जहां वह बालोतरा जिले के पचपदरा में बनी आधुनिक रिफाइनरी का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस रिफाइनरी के शुरू होने से राज्य के राजस्व में वृद्धि, रोजगार के नए अवसर और औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

PM Modi Rajasthan Visit

21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी (फाइल फोटो-PTI)

राजस्थान की पहली आधुनिक बीएस-6 तकनीक वाली रिफाइनरी

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HPCL Rajasthan Refinery Limited) द्वारा विकसित यह रिफाइनरी राज्य की पहली ऐसी आधुनिक तकनीक वाली इकाई है, जहां बीएस-6 मानक का ईंधन तैयार किया जाएगा। यह रिफाइनरी बाड़मेर जिले के पचपदरा क्षेत्र में स्थापित की गई है और इसे भारत का पहला ऐसा प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसमें रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स दोनों को एक साथ विकसित किया गया है। इस परियोजना में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Limited) की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत भागीदारी है।

End of Feed