PM मोदी का विपक्ष पर वार, "कांग्रेस ने पुडुचेरी को बनाया था दिल्ली वाले परिवार का ATM, अब बदल रही तस्वीर"

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में कांग्रेस और DMK को विकास की राह का रोड़ा बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने इसे 'दिल्ली के परिवार का ATM' बना दिया था। पीएम ने 2700 करोड़ की सौगात देते हुए पुडुचेरी को मेडिकल और आध्यात्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया।

PM Modi Puducherry Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुडुचेरी में जनसभा के दौरान कांग्रेस और तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और DMK पुडुचेरी की विकास यात्रा में स्पीड ब्रेकर बन चुकी थीं। अब डबल इंजन सरकार के कामों का जश्न मनाना जरूरी है।

PM modi Puducherry visit

पुडुचेरी में संबोधन देते प्रधानमंत्री (स्क्रीनग्रैब: PTI)

2700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र ने समावेशी प्रगति सुनिश्चित करने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों अवसंरचना विकास पर विशेष जोर दिया है।

End of Feed