PM मोदी ने शीतकालीन गंगा स्थल मुखबा में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी देहरादून पहुंचे, देवी गंगा के शीतकालीन निवास मुखबा में पूजा अर्चना की। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण तथा अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

Authored by: Shashank Shekhar MishraUpdated Mar 6 2025, 11:07 IST
पीएम मोदीImage Credit : Twitter/ANI01 / 04

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन निवास स्थान पर पूजा-अर्चना की । पीएम मोदी के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी थे, जिन्होंने देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी की। पीएम मोदी ने मुखवा में बर्फ से ढके पहाड़ों की लुभावनी सुंदरता का भी आनंद लिया और वहां के लोगों का अभिवादन किया।

उत्तराखंडImage Credit : Twitter/ANI02 / 04

उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा मुखीमठ(मुखबा) को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। सीएम धामी ने कहा कि हम सभी मुखबा में इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर गौरवान्वित हैं। राज्य के सभी लोगों की ओर से, देवभूमि उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा पर यशस्वी प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत और बधाई। देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी सिलसिले में कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुखवा में मां गंगा की पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा । इसके बाद हर्षिल में अपने परिजनों से संवाद करूंगा।

मुखबा मंदिरImage Credit : Twitter/ANI03 / 04

मुखबा मंदिर

प्रधानमंत्री ने मुखबा मंदिर की अपनी यात्रा को लेकर भी उत्साह व्यक्त किया। मुखबा मंदिर अपने आध्यात्मिक महत्व और अद्भुत सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि मैं मुखबा में पावन और पवित्र मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह पवित्र स्थल अपने आध्यात्मिक महत्व और अद्भुत सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं, यह 'विरासत के साथ-साथ विकास' के हमारे संकल्प का अनूठा उदाहरण है।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावाImage Credit : Twitter/ANI04 / 04

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देना है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!