PM Modi ने सिर्फ RSS का स्लेबस पढ़ा, वो झूठ बोलते हैं ... राज्यसभा में प्रधानमंत्री के भाषण पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 11:11 PM IST

Mallikarjun Kharge:मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, एनडीए का मतलब है नो डेटा अवेलबल'। उनके पास न तो रोजगार और न ही स्वास्थ्य सर्वेक्षण का डेटा है। यही कारण है कि वे आंकड़ों को छिपाते हैं और सिर्फ झूठ फैलाते हैं।

Mallikarjun Kharge: राज्यसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का भाषण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नहीं था। उन्होंने अपने भाषण में सिर्फ कांग्रेस को कोसा। उन्होंने कहा, राष्ट्रभक्ति के बारे में इस तरह बोलते हैं कि 2014 में ही देश को आजादी मिली हो। खड़गे ने कहा, जो लोग संविधान को नहीं मानते, गांधी जी के डांडी मार्च में कभी शामिल नहीं हुए, भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल नहीं हुए, वे लोग आज कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाते हैं।

Mallikarjun Kharge-PM Modi

मल्लिकार्जुन खड़गे- पीएम मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, जो आदमी बचपन से अब तक सिर्फ आरएसएस का पढ़ा है। उन्होंने आरएसएस का स्लेबस पढ़ा और बार-बार उसी को दोहराते हैं। देश के प्रधानमंत्री होकर वो इतना झूठ बोलते हैं कि हमको ही शर्म आती है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी झूठ दबाकर बोलते हैं और जोर से बोलते हैं।

End of Feed