देश

PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर जा रहे झारखंड, जानिए क्या है पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 11:07 AM IST

PM Modi in Jharkhand: पीएम मोदी आज से झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे है, इस दौरान वो रोड शो में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के मौके पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के विकास के लिए 24,000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेंगे।

Image

पीएम मोदी झारखंड में कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत।

Photo : Times Now Digital

Ranchi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह एक रोड शो करेंगे और कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री शाम को बिरसा मुंडा हवाई हड्डे पर पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वहां से मोदी राजभवन तक 10 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।

पीएम मोदी शुरू करेंगे 24,000 करोड़ रुपये की परियोजना

अधिकारियों ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के विकास के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, ‘पीएम किसान योजना’ के तहत 18,000 करोड़ रुपये की 15वीं किस्त जारी करेंगे और राज्य में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

रोड शो के रास्ते में 10 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि रोड शो के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता और नेता रोड शो के रास्ते में 10 स्थानों पर उनका स्वागत करेंगे, जिनमें बिरसा चौक, हरमू चौक और रातू मार्ग चौराहा शामिल हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बुधवार की सुबह, प्रधानमंत्री रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे और फिर खूंटी जिले में बिरसा मुंडा के जन्मस्थान उलिहातू गांव जाएंगे, जहां वह स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और प्रधानमंत्री पीवीटीजी की शुरुआत

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मोदी उलिहातू जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री खूंटी में तीसरे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और प्रधानमंत्री पीवीटीजी की शुरुआत करेंगे। बयान में कहा गया है कि वह पीएम-किसान योजना की 15वीं किस्त भी जारी करेंगे और झारखंड में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article