Mann Ki Baat: PM मोदी ने स्कूली बच्चों और युवाओं से की ये खास अपील, बोले- 'समय की हर चुनौती पर खरा उतरा हमारा संविधान'

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात के 117वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा संविधान समय के साथ हर चुनौती पर खरा उतरा है।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 117वें एपिसोड में संविधान पर कई महत्वपूर्ण बातें शेयर की। उन्होंने महाकुंभ और प्रयागराज का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा हमें जो संविधान दिया गया, वह समय की हर चुनौती पर खरा उतरा है। उन्होंने यह भी कहा, "2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष हो जाएंगे, और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।"

pm modi

फाइल फोटो।

संविधान की विरासत जोड़ने की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए http://constitution75.com नाम से एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है। इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं, संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं। 'मन की बात' के श्रोताओं से, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से, कॉलेज में जाने वाले युवाओं से मेरा आग्रह है, इस वेबसाइट पर जरूर जाकर देखें, इसका हिस्सा बनें।

End of Feed