देश

'मां का दर्जा सबसे ऊपर, अपमान बर्दाश्त नहीं...', PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बाबा बागेश्वर का कांग्रेस को जवाब

बाबा बागेश्वर ने पीएम मोदी की माता जी पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि माँ का दर्जा सर्वोच्च है और ऐसी भाषा अस्वीकार्य है। लगातार बारिश के कारण उनका आगरा का आशीर्वचन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में उन्होंने अपनी पदयात्रा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही, हाल ही में लागू हुए जीएसटी सुधारों की सराहना करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद किया।

Image

पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर बाबा बागेश्वर ने जताई चिंता।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

PM Modi Mother Abuse Row: बाबा बागेश्वर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मां का दर्जा सबसे ऊपर होता है और किसी की भी मां पर टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ है। बाबा ने कहा, "मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं और हम सबके पीएम हैं। इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है।”

भारी बारिश से रद्द हुआ आगरा कार्यक्रम

आगरा के तारघर बीएसएनएल मैदान में होने वाला बाबा बागेश्वर का आशीर्वचन कार्यक्रम लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दो दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से मैदान में पानी भर गया था, जिसके चलते आयोजन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में बाबा की ओर से एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत

टाइम्स नाउ नवभारत संवाददाता हिमांशु तिवारी ने ग्राउंड ज़ीरो से हालात का जायज़ा लिया। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में अपनी दिल्ली से वृंदावन तक की पदयात्रा के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

पीएम मोदी को जीएसटी सुधारों पर धन्यवाद

बाबा बागेश्वर ने हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधारों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। पहले जीएसटी की 4 दरें (5%, 12%, 18%, 28%) थीं। अब इन्हें घटाकर2 स्लैब कर दिया गया है – 5% और 18% सिगरेट, तंबाकू और विलासिता की वस्तुओं पर 40% की विशेष दर लागू होगी।

  • करीब 400 रोजमर्रा की वस्तुओं पर टैक्स कम कर दिया गया है, जिनमें टीवी, एसी, खानपान और दैनिक उपयोग की चीजें शामिल हैं।
  • Himanshu Tiwari
    हिमांशु तिवारीauthor

    हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

    और पढ़ें
    End of Article