देश

Mann Ki Baat: फिर से सुनिए प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात', इस तारीख से हो रहा है शुरू

pm modi's mann ki baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि उनका मासिक रेडियो प्रसारण मन की बात 30 जून को फिर से शुरू होगा।

Image

मन की बात 30 जून को फिर से शुरू होगा

pm modi's mann ki baat new episode : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात (mann ki baat) शो की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है गौर हो कि इस साल फरवरी के आखिरी में मन की बात का एपिसोड आया था वहीं पीएम मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि उनका मासिक रेडियो प्रसारण मन की बात 30 जून को फिर से शुरू होगा।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि चुनावों के कारण कुछ महीनों के अंतराल के बाद Mann Ki Baat वापस आ गया है! इस महीने का कार्यक्रम रविवार 30 जून को होगा। मैं आप सभी से इसके लिए अपने विचार और इनपुट साझा करने का आह्वान करता हूं।

पीएम मोदी ने लोगों से अपने रेडियो प्रसारण के लिए अपने विचार और इनपुट MyGov ओपन फोरम, NaMo ऐप या 1800 11 7800 पर रिकॉर्ड संदेश के जरिए साझा करने का आह्वान किया।

'मन की बात' प्रसारण आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित हुआ था

प्रधानमंत्री मोदी का मासिक 'मन की बात' प्रसारण आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में हुए। 4 जून को मतों की गिनती हुई और परिणाम घोषित किए गए, जिसके बाद 18वीं लोकसभा का गठन हुआ।

मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम

मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जहां वे भारत के नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों और मुद्दों पर चर्चा करते हैं। 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए मन की बात का उद्देश्य भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ना है, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है।

22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित

22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, 'मन की बात' 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है, जिनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फ़ारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।

मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केन्द्रों से

मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केन्द्रों से किया गया। लोगों के जीवन पर ‘मन की बात’ के प्रभाव के बारे में किए गए एक अध्ययन से पता चला कि 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार ‘मन की बात’ से जुड़े हैं, यह सीधे लोगों से बात करता है, जमीनी स्तर के परिवर्तनकर्ताओं और लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और लोगों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रभावित करता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article