पेरिस पैरालंपिक एथलीटों से PM मोदी ने की मुलाकात, पदक विजेताओं को दी शुभकामनाएं

Paris Paralympics 2024: पेरिस में हुए पैरालंपिक गेम्स में भारत के पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस बार पैरा एथलीटों ने रिकॉर्ड 29 पदक जीतने में सफलता हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी एथलीटों से मुलाकात की।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक गेम्स में भारतीय पैरा एथलीटों का इस बार शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। एथलीटों ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कुल 29 पदक जीतने में सफलता हासिल की। वहीं सभी पैरा एथलीटों के देश वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर उनसे मुलाकात करने के साथ पदक विजेताओं को शुभकामनाएं भी दी। बता दें, भारत ने इस बार पेरिस पैरालंपिक गेम्स में रिकॉर्ड 7 गोल्ड मेडल जीतने के अलावा 9 सिल्वर और 13 कांस्य पदक भी जीते।

PM Modi met Paris Paralympic Athletes

पैरालंपिक एथलीटों को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने पदक विजेताओं को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस पैरालंपिक एथलीटों से मुलाकात के दौरान पदक विजेताओं को बधाई देने के साथ उनसे बात भी की। इस मुलाकात के दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के प्रमुख देवेंद्र झाझडिया भी मौजूद थे। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) इवेंट में लगातार दूसरा पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा और पैरालंपिक पदक जीते वाले भारत के पहले जूडो खिलाड़ी दृष्टिबाधित कपिल परमार उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर भी खिंचाई। परमार ने पीएम मोदी से अपने पदक पर ऑटोग्राफ भी लिया।

End of Feed