देश

PM मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से की मुलाकात; ऊर्जा सहयोग सहित इन मुद्दों पर चर्चा

India Venezuela Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ बातचीत की। इस मुलाकात के बाद, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं।

Image

पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से की मुलाकात (फोटो साभार: @narendramodi)

Photo : Twitter

India Venezuela Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ बातचीत की। इस बैठक में दोनों के बीच, ऊर्जा, व्यापार, खनिजों, प्रोद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और निवेश के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

PM मोदी ने शेयर की तस्वीरें

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कहा, ''वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही।''

पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में एक मूल्यवान साझेदार के रूप में वेनेजुएला के साथ हमारा घनिष्ठ सहयोग 'ग्लोबल साउथ' के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम अपने दोशों के लोगों के आपसी हित के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज बुधवार को भारत पहुंची थीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह यात्रा भारत और वेनेजुएला के संबंधों को और गहरा करने में मदद करेगी।

जनवरी में तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी बलों द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति का पदभार संभाला था। भारत कभी वेनेजुएला के भारी कच्चे तेल का प्रमुख प्रसंस्करणकर्ता था और एक वक्त में प्रतिदिन चार लाख बैरल से अधिक तेल आयात करता था। हालांकि, अमेरिका के व्यापक प्रतिबंधों और अनुपालन संबंधी जोखिमों के कारण 2020 में यह आयात लगभग बंद हो गया था।

वेनेजुएला से तेल खरीद रहा भारत

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद प्रतिबंधों में ढील मिलने पर भारत ने वेनेजुएला से फिर कच्चा तेल खरीदना शुरू किया। हाल के सप्ताहों में भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पश्चिम एशिया संकट के कारण वेनेजुएला से तेल आयात में उल्लेखनीय वृद्धि की है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है, जिसमें विदेश, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना तथा परिवहन मंत्री शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या लिखा था

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या  लिखा था