देश

Bengaluru: पीएम मोदी बोले- मैं अपने देश के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए उत्सुक हूं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2023, 07:03 AM IST

PM Modi In Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंच गए हैं। HAL एयरपोर्ट पर लोग तिरंगे और चंद्रयान 3 के पोस्टर के साथ पहुंचे हैं। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए ढोल नगाड़े बजाए जा रहे है। बेंगलुरु पहुंचते ही पीएम ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे। (File Photo)

Photo : Twitter

ISRO News: बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पर लोग तिरंगे और चंद्रयान 3 के पोस्टर के साथ पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का का स्वागत करने के लिए ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड कर चुके हैं। बेंगलुरु पहुंचते ही उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी उत्सुकता का जिक्र किया है।

बेंगलुरु पहुंचते ही क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "हमारे असाधारण इसरो वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने चंद्रयान -3 की सफलता से भारत को गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और जुनून वास्तव में अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति है।"

दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा के समापन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर पहुंचे। पीएम मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। भाजपा के हजारों कार्यकर्ता पीएम मोदी के स्वागत के लिए एचएएल एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

40 साल में भारत के किसी प्रधानमंत्री ने ग्रीस की यात्रा की है। साल 1983 में पीएम मोदी से पहले इंदिरा गांधी ने बतौर प्रधानमंत्री ग्रीस दौरे पर गई थीं।

इसरो चीफ से पीएम ने फोन पर की थी बात

बीते बुधवार को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी थी और कहा था कि वह जल्द ही बेंगलुरु पहुंच कर पूरी टीम का स्वागत करेंगे, अब वो बेंगलुरु पहुंच गए हैं। उन्होंने जोहानिसबर्ग से सोमनाथ से फोन पर बातचीत की थी। प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत से पहले वर्चुअल माध्यम से चांद पर चंद्रयान को उतरते देखा था। उन्होंने जोहानिसबर्ग से इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया था।

बेंगलुरु में विशाल रोड शो भी करेंगे पीएम मोदी

पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने दो स्थानों हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे के बाहर और ISTRAC के नजदीक स्थित जलाहल्ली क्रॉस पर मोदी का स्वागत किया। बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि कर्नाटक बीजेपी विशाल रोड शो आयोजित करके प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने की योजना बनाई है। वह बेंगलुरु के लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article