BRICS Summit: ब्रिक्स बैठक के लिए आज से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर PM, 25 को एथेंस भी जाएंगे

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 22, 2023, 08:26 AM IST

BRICS Summit: इस साल की ब्रिक्स की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका के पास है। कोरोना संकट की वजह से इस समूह के नेताओं की आमने-सामने की बैठक बीते तीन सालों से नहीं हो पाई थी। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के बाद स्वदेश लौटते समय ग्रीस के दौरे पर भी जाएंगे।

BRICS देशों के 15वें सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण में पीएम की यह यात्रा हो रही है। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। यह बैठक 22 से 24 अगस्त तक आयोजित हो रही है। पीएम मोदी का यह तीसरा दक्षिण अफ्रीका दौरा है। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने कूटनीतिक संबंधों की तीसवीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

PM

यूनान भी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी।

तीन साल से आमने-सामने की बैठक नहीं हो पाई थी

इस साल की ब्रिक्स की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका के पास है। कोरोना संकट की वजह से इस समूह के नेताओं की आमने-सामने की बैठक बीते तीन सालों से नहीं हो पाई थी। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के बाद स्वदेश लौटते समय ग्रीस के दौरे पर भी जाएंगे। इन दोनों देशों की पीएम की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने सोमवार को कहा कि मेजबान देश ने ब्रिक्स देशों के अलावा बड़ी संख्या में देशों को आमंत्रित किया है।

End of Feed