'भारत के ऊर्जा सामर्थ्य को बढ़ाने वाली धरती है असम', PM मोदी बोले- किसानों, नौजवानों के लिए नए अवसर होंगे पैदा

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट में रविवार को पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित असम, विकसित भारत की गौरव यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स असम को मिले हैं। यह प्रयास विकसित असम का रास्ता और मजबूत करेंगे।

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट में रविवार को पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि विकसित असम, विकसित भारत की गौरव यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स असम को मिले हैं। यह प्रयास विकसित असम का रास्ता और मजबूत करेंगे।

PM Modi in Assam

पीएम मोदी ने गोलाघाट में एक रैली को किया संबोधित (फोटो साभार: @BJP4India)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि असम भारत के ऊर्जा सामर्थ्य को बढ़ाने वाली धरती है। यहां से निकले पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स देश के विकास को गति देते हैं। असम के इस ताकत को बीजेपी, एनडीए सरकार नई बुलंदी तक पहुंचाने में जुटी है। इस मंच पर आने से पहले मैं पास में ही एक और कार्यक्रम में गया था। वहां बास से बायो एथनॉल बनाने वाले आधुनिक प्लांट का उद्घाटन किया गया है। ये असम के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही आज यहां पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट का शिलान्यास भी हुआ है। ये प्लांट असम में उद्योगों को बल देंगे, असम के विकास को गति देंगे। किसान, नौजवान सभी के लिए नए अवसर बनाएंगे।

End of Feed