उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज तकनीकी इतिहास का एक सवर्णिम इतिहास लिखा गया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड' (HCL ग्रुप और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम) के सेमीकंडक्टर OSAT संयंत्र का शिलान्यास किया।
पीएम मोदी ने 'इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड' के सेमीकंडक्टर OSAT संयंत्र का शिलान्यास किया
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में स्थापित होने वाली यह उत्तर भारत की पहली प्रमुख सेमीकंडक्टर यूनिट है। करीब 3,706 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक मैप पर लाएगी, बल्कि भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी।
देश में सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम का निर्माण करना है: पीएम मोदी
इस आयोजन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को चीप मैन्यूफैक्चिरिंग में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए भारत में सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम का निर्माण करना है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जैसा लोकतांत्रिक देश, दुनिया का एक भरोसेमंद पार्टनर है।
आज दुनिया भारत को टेक फ्यूचर के केंद्र के रूप में देख रही है। इसका एक बड़ा कारण भारत का टैलेंट भी है। भारत ने अपने सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 10 सेमीकंडक्टर निर्माण और पैकेजिंग इकाइयों को मंजूरी दी है। बहुत जल्द, इनमें से चार इकाइयां उत्पादन शुरू करने वाली हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं, 20वीं सदी में सत्ता उन देशों के पास थी जिनके पास तेल था। 21वीं सदी में, वही ताकत एक छोटी सी चिप पर आकर टिक गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा,"आज भारत सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, दोनों पहलुओं पर एक साथ काम कर रहा है। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश भी भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। एचसीएल और फॉक्सकॉन की यह नई फैक्ट्री टेक्नोलॉजी पावरहाउस के रूप में यूपी की नई पहचान को और सशक्त करेगी।
दुनिया ने भारत की एआई क्षमता को देखा: प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने एआई समिट का जिक्र करते हुए कहा कि अब इस सप्ताह भी भारत के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हो रहे हैं। ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, टेक्नोलॉजी जगत के सभी दिग्गज दिल्ली में थे। इस समित में दुनिया ने भारत की एआई क्षमता को देखा, दृष्टि को समझा और निष्कर्ष निकाले। ये समित कल ही खत्म हो चुका है और अब हम यहां भारत के सेमीकंडकर इकोसिस्टम से जुड़े तीन प्रोग्राम का बड़े पैमाने पर हिस्सा बन रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने बार-बार दिखाया है कि हम जो ठानते हैं वो हासिल करके ही रहते हैं। कुछ वर्ष पहले जब देश ने मेक इन इंडिया का संकल्प लिया था, तब कुछ लोगों ने शंकाएं-आशंकाएं की थीं। लेकिन आज मेक इन इंडिया एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरा है।
