देश

PM मोदी ने की राष्ट्रव्यापी HPV वैक्सीनेशन की शुरुआत, 9 से 14 साल की पांच बच्चियों से की बात

HPV Vaccination Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सर्वाइकल कैंसर' के विरुद्ध राष्ट्रीय 'ह्यूमन पैपिलोमावायरस' (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को राजस्थान के अजमेर से की। इस दौरान, उन्होंने पांच बच्चियों को एचपीवी टीका लगाए जाने के बाद उनसे संवाद भी किया।

Image

पीएम मोदी ने अजमेर से राष्ट्रव्यापी HPV वैक्सीनेशन की शुरुआत की (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

HPV Vaccination Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सर्वाइकल कैंसर' के विरुद्ध राष्ट्रीय 'ह्यूमन पैपिलोमावायरस' (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को राजस्थान के अजमेर से की। उन्होंने इस अभियान को देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम करार दिया।

9 से 14 साल की बच्चियों को लगाया गया टीका

इसके साथ ही मोदी ने राजस्थान के लिए 16,686 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों एवं परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने कायड़ विश्रामस्थली में बने टीकाकरण स्थल से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने नौ से 14 वर्ष की पांच बच्चियों को एचपीवी टीका लगाए जाने के बाद उनसे संवाद भी किया।

HPV टीकाकरण अभियान शुरू

बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ''आज वीरांगनाओं की इस धरती से मुझे देशभर की बेटियों के लिए एक अहम अभियान शुरू करने का अवसर मिला है। अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है।''

उन्होंने कहा, "हम सब जानते हैं कि परिवार में जब मां बीमार होती है, तो घर बिखर सा जाता है। अगर मां स्वस्थ है, तो परिवार हर संकट का सामना करने में सक्षम रहता है। इसी भाव से भाजपा सरकार में महिलाओं को संबल देने वाली अनेक योजनाएं चलाई हैं।"

आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राजस्‍थान की जिन परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया उसमें लगभग 8,554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से तथा करीब 8,132 करोड़ रुपये की नौ प्रमुख परियोजनाएं केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा विभाग से जुड़ी हैं।

इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने खुद दो युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें