दिल्ली पहुंचते ही PM मोदी ने भगवंत मान को मिलाया फोन और हरसंभव मदद का दिया आश्वासन; जानें मामला

Punjab Flood Situation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम जैसे ही चीन से वापस नई दिल्ली पहुंचे, उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोन मिलाया और बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर बात की। दरअसल, पंजाब के 9 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी को लेकर पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Punjab Flood Situation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम जैसे ही चीन से वापस नई दिल्ली पहुंचे, उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोन मिलाया और बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर बात की। सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

PM Modi Bhagwant Mann

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (दाएं) (फाइल फोटो साभार: @BhagwantMann)

PM मोदी ने CM मान को मिलाया फोन

समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली पहुंचते ही पीएम मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की और पंजाब में बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने राज्य को हरसंभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया। बता दें कि पंजाब के 9 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

End of Feed