हताश हो चुका है विपक्ष, INDIA नाम तो इंडियन मुजाहिदीन ने भी लगाया है...पीएम मोदी का तीखा हमला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 25, 2023, 06:20 PM IST

बीजेपी की बैठक में पीएम ने कहा कि इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता। ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया लगा है।

PM Modi Attacks Oppostion: संसद में गतिरोध के बीच विपक्षी दलों और बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। बीजेपी सांसदों की बैठक में आज पीएम मोदी ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष दिशाहीन है। पीएम ने कहा कि मौजूदा समय का विपक्ष हताश हो चुका है और लगता है कि वह मन बना चुका है कि विपक्ष में ही रहना है। पीएम ने विपक्ष के इंडिया नाम पर भी कटाक्ष किया। पीएम ने कहा कि इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता। ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया लगा है।

पीएम ने बताया सबसे दिशाहीन गठबंधन

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) को देश का अब तक का सबसे दिशाहीन गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। बैठक में मौजूद कई सूत्रों ने कहा कि मोदी ने संसद में जारी गतिरोध के बीच विपक्ष की आलोचना की और भरोसा जताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लगातार तीसरा कार्यकाल मिलना तय है।

End of Feed