PM Modi In Kerala: 4 नई ट्रेनों का शुभारंभ, मॉर्डन पोस्ट ऑफिस की नींव... मोदी सरकार ने केरल को दी क्या-क्या सौगात?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने मॉर्डन पोस्ट ऑफिस सहित कई अहम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार शहरी गरीब परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

PM Modi In Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर हैं। उन्होंने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया। वहीं, वो मॉर्डन पोस्ट ऑफिस सहित कई अहम संस्थानों का लोकार्पण करेंगे।

Untitled design (53)

पीएम मोदी ने केरल में कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ।(फोटो सोर्स: ANI)

तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "केंद्र सरकार शहरी गरीब परिवारों के लिए भी बहुत काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं और गरीबों को दिए गए हैं। इनमें से 1 करोड़ से अधिक घर शहरी गरीबों के लिए बनाए गए हैं। केरल के लगभग 12 लाख शहरी गरीबों को उनके पक्के मकान मिल चुके हैं।"

End of Feed