PM Modi In Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर हैं। उन्होंने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया। वहीं, वो मॉर्डन पोस्ट ऑफिस सहित कई अहम संस्थानों का लोकार्पण करेंगे।
तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "केंद्र सरकार शहरी गरीब परिवारों के लिए भी बहुत काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं और गरीबों को दिए गए हैं। इनमें से 1 करोड़ से अधिक घर शहरी गरीबों के लिए बनाए गए हैं। केरल के लगभग 12 लाख शहरी गरीबों को उनके पक्के मकान मिल चुके हैं।"
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार के प्रयासों से केरल के विकास को एक नई गति मिली है। आज से रेल संपर्क और मजबूत हो गया है। तिरुवनंतपुरम को देश का एक प्रमुख केंद्र बनाने के लिए पहल शुरू की गई है। इसके अलावा, केरल और पूरे देश के गरीबों के कल्याण के लिए एक नया कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। इन्हीं प्रयासों के तहत आज पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है। मैं केरल और पूरे देश को इन महत्वपूर्ण विकास उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने केरल में कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ।(फोटो सोर्स: BJP X handle)
सीएम पिनारयी विजयन ने क्या-क्या कहा?
इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा, "मुझे अत्यंत गर्व और प्रसन्नता है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल, 'ईश्वर की अपनी भूमि' में स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल आकर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। इनमें सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन हब की आधारशिला रखना, पूजप्पुरा हेड पोस्ट ऑफिस भवन का उद्घाटन और एक लाख लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने वाली पीएम स्वनिधि योजना का शुभारंभ शामिल है।प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सड़क किनारे सामान बेचने वालों की स्थिति दयनीय थी। सामान खरीदने के लिए उन्हें अक्सर बहुत अधिक ब्याज दरों पर छोटी रकम उधार लेनी पड़ती थी। पहली बार, केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना शुरू की, जिसके तहत लाखों सड़क किनारे सामान बेचने वालों को बैंक से ऋण मिला। कई लोगों को तो अपने जीवन में पहली बार ऋण मिला। एक कदम आगे बढ़ते हुए केंद्र सरकार ने विशेष रूप से सड़क किनारे सामान बेचने वालों के लिए एक क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया। हाल ही में, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए गए हैं।
लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड और ऋण वितरण चेक भी सौंपे जा रहे
उन्होंने आगे कहा कि इस समारोह में लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड और ऋण वितरण चेक भी सौंपे जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा तीन नई अमृत भारत ट्रेनों और एक यात्री ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई जा रही है। केरल के लिए ये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार के लिए यह एक गौरवपूर्ण और संतोष का क्षण है, क्योंकि हम इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से निरंतर मंजूरी मांग रहे थे। मैं इन परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
सीएम ने कहा कि मुझे आशा है कि केरल के प्रति यह चिंता और सद्भावना भविष्य में भी बनी रहेगी।" आने वाले समय में भी ऐसा ही होगा। मुझे उम्मीद है कि केरल की अन्य विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित वास्तविक मांगें भी समय रहते पूरी की जाएंगी और प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि उन सभी को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।
