जम्मू पहुंचे पीएम मोदी, लाभार्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2024, 12:44 PM IST

पीएम मोदी की आज की यात्रा उनके दूसरे कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर की दूसरी यात्रा होगी। पहला दौरा अप्रैल 2022 में हुआ था।

PM Modi Jammu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू पहुंचे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश वितरित किए। पीएम ने आज करीब 1500 नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति आदेश बांटे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में 'विकसित भारत विकसित जम्मू' कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।

PM Modi

पीएम मोदी का जम्मू दौरा

पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन और बारामूला स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।

End of Feed