पीएम मोदी पर दैवीय शक्ति की कृपा- कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद किया दावा, कहा- सजा भुगतने को तैयार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 2, 2024, 04:34 PM IST

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें उत्तर प्रदेश के सम्भल में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया था।

पीएम मोदी से मिलने के बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऐसा दावा कर दिया है, जो विपक्ष को बिलकुल पसंद नहीं आएगा। पिछले कई दिनों से अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर हमलावार रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद पीएम मोदी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया कि पीएम मोदी के ऊपर दैवीय शक्ति की कृपा है।

acharya pramod pm modi

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की पीएम मोदी से मुलाकात

End of Feed