'आज के भारत को देखकर होती है खुशी..' स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राम ने PM मोदी से कहा- आपने मंदिरों का किया पुनरुद्धार

PM Modi Swami Chinmayanand Hologram Conversation: स्वामी चिन्मयानंद का निधन 3 अगस्त 1993 को हुआ था। लेकिन होलोग्राम तकनीक के जरिए उनकी मौजूदगी का एहसास कराया गया। प्रधानमंत्री ने मंच पर स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राम से संवाद किया।

ाइPM Modi Swami Chinmayanand Hologram Conversation: दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार को चिन्मय अमृत महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। यहां एक ऐसा क्षण देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। प्रधानमंत्री ने मंच पर स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राम से संवाद किया। स्वामी चिन्मयानंद का निधन 3 अगस्त 1993 को हुआ था। लेकिन होलोग्राम तकनीक के जरिए उनकी मौजूदगी का एहसास कराया गया। बता दें कि होलोग्राम एक त्रि-आयामी तकनीक है जिसमें किसी व्यक्ति की आकृति बिल्कुल वास्तविक लगती है और उसे अलग-अलग कोण से देखा जा सकता है।

PM Modi

पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राम से की बात (फोटो साभार- @sambitswaraj)

PM मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राम से की बात

संवाद की शुरुआत स्वामी जी के होलोग्राम से हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि आपसे मेरी पहली मुलाकात फरवरी 1993 में हुई थी। तब आप मुझे शिकागो में होने वाली विश्व धर्म संसद के शताब्दी समारोह में आमंत्रित करने के लिए बड़ौदा आए थे। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि आज फिर मुझे आपके दर्शन का सौभाग्य मिला। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात थी कि मुझे उस समय आपसे मिलने का अवसर मिला और आज मैं चाहूंगा कि जिस कार्य में मैं लगा हूं, उसमें आपका आशीर्वाद मिले।

End of Feed