राजस्थान को मिली योजनाओं की सौगात, PM बोले-किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है हमारी सरकार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 27, 2023, 12:36 PM IST

PM Modi rally in Sikar : लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज हमने गोल्ड यूरिया लॉन्च किया है। राजस्थान को एकलव्य स्कूलों की सौगात दी है। सीकर किसानों का गढ़ है यहां के किसानो ने हमेशा यह साबित किया है कि उनकी मेहनत के आगे कुछ भी मुश्किल नहीं है। पानी की कमी के बावजूद धरती से भरपूर फसल लेकर दिखाया है।

PM Modi rally in Sikar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर में विकास की कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने किसानों के हित में अपनी सरकार द्वारा किए गए फैसलों एवं उनसे जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान समृद्धि योजना के तहत आज किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। इस साल के आखिर तक देश में पौने दो लाख से ज्यादा किसान समृद्धि केंद्र और बनाए जाएंगे।

PM Modi in Rajasthan

सीकर में विकास योजनाओं का उद्घाटन करते पीएम मोदी।

End of Feed